कानपुर देहात, मुसानगर – 
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मुसानगर कस्बे में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नसरुद्दीन कुरैशी के हज यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जालौन-भोगनीपुर क्षेत्र के सांसद नारायण दास अहिरवार पहुंचे।
सांसद नारायण दास अहिरवार ने नसरुद्दीन कुरैशी को फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हज का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, यह केवल उन लोगों को नसीब होता है जो अपने जीवन में नेक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नसरुद्दीन कुरैशी ने लगभग 25 वर्षों तक समाज सेवा में योगदान दिया है, जो सराहनीय है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा तथा भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने नसरुद्दीन कुरैशी को मुबारकबाद देते हुए उनकी हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी नसरुद्दीन कुरैशी को हज यात्रा के लिए दिल से मुबारकबाद दी और उनके सकुशल यात्रा की कामना की।।
इस मुबारक मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, पूर्व विधायक दिलीप सिंह कल्लू यादव,पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, समरथ पाल, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु,नीरज सिंह गौर, हाजी अकील खान,युवजन सभा पूर्व जिलाध्यक्ष काशिफ खान,जिला पंचायत सदस्य सोमवती संखवार,शिवम यादव,अमन तिवारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।









