पुखरायां कानपुर देहात– भोगनीपुर क्षेत्र
के कस्बा पुखरायां में ग्राम महकापुर में बीते 20 अप्रैल को अज्ञात वाहन की टक्कर से सर्वेश कुमार की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार (बब्बू राजा) एवं विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। सभी ने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
वहीं, मौके पर ग्राम महकापुर के ग्रामीणों ने गांव की खराब बिजली व्यवस्था की समस्या सांसद के सामने रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई जगह केबलें खराब हैं, खंभे टूटे पड़े हैं और छोटे ट्रांसफॉर्मर होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
इस पर सांसद नारायण दास अहिरवार ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।









