बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बालू लदे ट्रक से स्लीपर बस में लगी टक्कर ड्राइवर की मौत

 

कुठौंद जालौन। थाना क्षेत्र कुठौंद के ग्राम निजामपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे 229 पर समय रात्रि 11:00 बजे एक स्लीपर बस बारसी ट्रैवल्स UP 75 BT 3997 के ड्राइवर ने गाड़ी को साइड में लगा कर बस के थोड़े आगे बाथरूम करने लगा पीछे से आ रहे ट्रक जो की बालू लोड किये था ।ट्रक ड्राइवर की आंख झपकने से ट्रक को कंट्रोल न कर सका और ट्रक ड्राइवर ने स्लीपर बस के पीछे से टक्कर मार दी जिससे स्लीपर बस के आगे खड़े बस ड्राइवर भूरे उम्र 32 वर्ष निवासी शहजादपुरा जालौन गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें तत्काल औरैया अस्पताल के लिए ले जाया गया ।गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर हायर सेंटर रेफर किया गया। कानपुर पहुंचते वक्त भूरे की मृत्यु हो गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें