रूरा कानपुर देहात। अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया अकबरपुर से निकलने के बाद जैसे ही रुरा की सीमा में प्रवेश किया वहीं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह सेगर अमित तिवारी की मौजूदगी में रुरा के मुय मार्ग से गुजरने पर उनका जगह-जगह भरपूर स्वागत हुआ हालांकि कुछ ही देर रुकने के बाद सीधे बनीपारा काशीपुर के लिए प्रस्थान किया। बनीपारा पहुंचने पर प्रधान रोहित सिंह की अध्यक्षता में बनीपारा मंदिर चौराहा और बाजार में लोगों का काफिला जमा हुआ और प्रवीण चौघड़िया जिंदाबाद हिंदू परिषद जिंदाबाद भारत माता की जय के नारे लगे वही काशीपुर पहुंचने पर नीरज सिंह गौर की अध्यक्षता में भव्य स्वागत समारोह हुआ जहां सुधीर पांडे कृष्णा तिवारी आलोक तिवारी राघव अग्निहोत्री अनिल सिंह गौर भूपेंद्र सिंह सहित सैकड़ो से लेकर हजारों की संख्या में लोगों ने उनका जगह गुलदस्ता माला और पुस्तक भेज कर स्वागत किया। हालांकि वह कही ज्यादा देर नहीं रुके।आग्रह पर स्वागत कराते हुए आगे बढ़ते रहे जैसा कि कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि रसूलाबाद से होते हुए वह दूसरे दिन औरैया इटावा पार करते हुए अपनी हिंदुत्व परिषद को मजबूत करने और किसी जात वर्ग की बात न करते हुए हिंदू भाइयों की एक जुटता का संकल्प लेने की बात कही और भारत की आन मान समान के लिए हिंदू भाइयों को हमेशा तैयार रहने के लिए कहा। मालूम हो कि रूरा की सीमा में प्रवेश के पूर्व थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।











