कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
जन-सुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जवाबदेही का परिचय दिया है।











