कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थानों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया।
थाना गजनेर पुलिस ने मु0अ0सं0 99/26 धारा 309 बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों—राज रौशन, आकाश कोरी एवं कुलदीप कोरी (वांछित) को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना मूसानगर पुलिस ने मु0अ0सं0 27/26 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त आवेग कुमार को गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त थाना रनियां पुलिस ने अभियुक्त दीपू सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद नाजायज 315 बोर तमंचा बरामद किया। इस संबंध में मु0अ0सं0 65/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस ने 14 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया। इसमें थाना अकबरपुर, रनियां, भोगनीपुर, मूसानगर, सट्टी, सिकन्दरा, डेरापुर, बरौर एवं शिवली पुलिस द्वारा क्रमशः कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रशासन की इस सख्ती से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।











