मई-जून से शुरू होगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान , बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम : डॉ. प्रवीण तोगड़िया

 

डॉ तोगड़िया ने प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह सेंगर की हौसला अफजाई की

रसूलाबाद कानपुर देहात। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक वरिष्ठ नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने घोषणा की है कि उनके सभी संगठन मिलकर देशभर के स्कूलों में बालक और बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत मई-जून माह से करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं विशेषकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।
रसूलाबाद के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. तोगड़िया ने बताया कि बालिकाओं को यह प्रशिक्षण ओजस्विनी महिला परिषद की प्रशिक्षित महिला सदस्य प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा के कौशल हर बच्चे के लिए आवश्यक हैं, ताकि वे किसी भी संभावित खतरे का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।
डॉ. तोगड़िया ने एक सस्ती और प्रभावी सुरक्षा डिवाइस का भी उल्लेख किया जिसकी कीमत लगभग 800 रुपये बताई गई। उन्होंने कहा कि
यह छोटा सा उपकरण महिलाओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसे जेब में आसानी से रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर इसका बटन दबाते ही यह 3 मीटर तक प्रभाव डालता है जिससे हमलावर तुरंत निष्क्रिय हो सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि यह डिवाइस विशेष रूप से उन क्षेत्रों में महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है जहां अपराध की घटनाएं अधिक हैं।
हम चाहते हैं कि हर बालिका और महिला अपने आप को सुरक्षित रखने में सक्षम बने। यह केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि आत्मविश्वास का निर्माण है ।
डॉ. तोगड़िया ने बताया कि ओजस्विनी परिषद पहले से ही विभिन्न सामाजिक और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी बालिकाओं और अभिभावकों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
उन्होंने कहा कि
यह पहल केवल कानपुर देहात तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि पूरे देश में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी और हमारा लक्ष्य है कि हर बेटी आत्मरक्षा में सक्षम हो और निर्भीक होकर आगे बढ़े।
इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह सेंगर अखिलेश रावत मोहित सेंगर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । अरविंद सिंह सेंगर की मेहनत पर डॉ तोगड़िया ने पीठ थपथपाकर उनका उत्साह वर्धन किया ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें