मूसानगर क्षेत्र स्थित स्व. देवी सहांय ग्रामोत्थान इंटर कॉलेज दहेली में यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य ने उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को फूल माला पहना कर उत्साहवर्धन किया शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और छात्र छात्राओं को मिठाई खिला कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं प्रधानाचार्य सर्वेश सैनी ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें याशिका सचान 93.5 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया अवनी देवी 92.66 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और तांक्षी 92.16 लाकर तृतीय स्थान पर रहीं श्रेया अग्रवाल 91.5 अंकों के साथ चतुर्थ और सीता ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया हाइस्कूल में 51 छात्र छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए वहीं इंटरमीडिएट में ओम बाबू 88.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे हिमांशी 87.2 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय और अमित 87 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे दिव्यांशी गुप्ता ने 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ और दिव्या ने 85.4 प्रतिशत अंक पाकर पंचम स्थान प्राप्त किया इंटरमीडिएट में 40 छात्र छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक पवन सचान और प्रधानाचार्य सर्वेश सैनी सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राम कुमार आशीष तिवारी रामपाल दीपेश सचान उमा सचान देवेंद्र तिवारी मदन मोहन बीरेंद्र प्रताप सिंह दिलीप सचान आशुतोष कुमार आदि लोगों ने खुशी व्यक्त की।











