मूसानगर। नगर कस्बे के मुगल रोड मुख्य चौराहा थाने के पास दिवाकर समाज की गरीब बेटिया जो की पिता के मृत्यु के बाद उनके कंधों पर जिम्मेदारी का बोझ हो जाने के चलते थाने के बगल में लकड़ी की गुमटी पर कपड़ों में प्रेस कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी
दो गरीब बालिकाओं प्रियंका व लक्ष्मी पुत्री स्व रामबाबू ने कस्बे में स्थित अक्षितानंद शास्त्री परमधाम आश्रम साध्वी जी के आश्रम से प्रेस के लिए आए कपड़ो में रुद्राक्ष की सोने की लाकेट वाली माला मिलने पर ईमानदारी की मिशाल पेश की प्रियंका ने साध्वी जी के पर्शनल सचिव राजेंद्र निषाद को फोन द्वारा कीमती माला कपड़ो में मिलने की सूचना दी जिसपर राजेंद्र निषाद ने अपने कार्यकर्ता रामकुमार को भेज कर माला मंगवाई व दोनों लड़कियो की ईमानदारी की तारीफ कस्बे से लेकर क्षेत्र में हो रही है।











