फोटो-ज्ञापन देते गौभक्त।
शिवली कानपुर देहात। गौवंश संरक्षण एवं गौ रक्षा के लिए गौभक्तों द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत सोमवार को राघव गोवर्धन गौशाला के संचालक राघव शुक्ला की अगुवाई में दर्जनों गौ सेवकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मैथा को सौपा। ज्ञापन के माध्यम से गौभक्तों ने गौवंशो की सुरक्षा की मांग की है।
कस्बा शिवली स्थित राघव गोवर्धन गौशाला के संचालक राघव शुक्ला के नेतृत्व में दर्जनों गौ सेवकों द्वारा सोमवार को उपजिलाधिकारी मैथा श्याम नारायण शुक्ला को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल को संबोधित सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, मानव आरोग्य, विष मुक्त कृषि और पर्यावरण संतुलन में गाय का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सदियों से गौवंश भारतीय परंपराओं का प्राण रहा है किंतु वर्तमान परिस्थितियों में उनके उचित संरक्षण और संवर्धन के अभाव में गौवंश की स्थिति दयनीय है। भारत भूमि पर सकल गौवंश स्वस्थ, सुखी, सम्मानित और सुरक्षित रहें इसके लिए सरकारी स्तर पर और अधिक ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। हम सभी जागरूक नागरिक गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत गौ माता की रक्षा सेवा और उनके संरक्षण हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है जिससे गौ माता को पूजनीय स्थान मिल सके। इस मौके पर राम जी अग्निहोत्री,राम औतार मिश्रा ,हिमांशु वाजपेई,जगत नारायण बाजपेई,अनिल दिक्षित, श्याम जी त्रिवेदी ज्ञानेंद्र शुक्ला देव प्रकाश शेर सिंह भदोरिया आदि लोग मौजूद रहे।











