फोटो-राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते भूपेंद्र सिंह।
शिवली कानपुर देहात। राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया का सोमवार की रात काशीपुर ग्राम सभा में समाज सेवी भूपेंद्र सिंह के घर रात्रि प्रवास के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल एवं राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। रात्रि प्रवास के दौरान समाजसेवी भूपेंद्र सिंह ने प्राणियों तोगड़िया का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया स्वागत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिंदुओं से जातीय भेदभाव भुलाकर एकजुट होने का आवाहन किया।
मैथा तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा काशीपुर में सोमवार की रात समाजसेवी भूपेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया का रात्रि प्रवास के दौरान सैकड़ो ग्रामीणों के साथ स्वागत किया स्वागत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीमियर भाई तोगड़िया ने हिंदुओं से जातीय भेदभाव भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने जून से देशभर में युवाओं के लिए “वीर हिंदू विजेता हिंदू” नामक एक नया अभियान शुरू करने की घोषणा की है जिसका उद्देश्य युवाओं को आत्मरक्षा और स्वावलंबन का प्रशिक्षण देना है। तोगड़िया ने कहा है कि भारत हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र रहा है। उन्होंने हिंदुओं से हर गली में हनुमान चालीसा केंद्र खोलने और खुद को हर हफ्ते एक गरीब हिंदू की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि हिंदू एकजुट नहीं हुए, तो आने वाले 50 वर्षों में वे भारत में अल्पसंख्यक हो जाएंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से राघव गोवर्धन गौशाला के संचालक राघव शुक्ला निखिल सिंह प्रफुल्ल प्रताप सिंह रामगोपाल सिंह जितेंद्र कछवाहा ललुआ सिंह गजेंद्र सिंह उमेश सिंह सुशील राजपूत शंकर राजपूत जय सिंह गौतम राम प्रकाश गौतम जय सिंह यादव समेत सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।











