होमगार्ड भर्ती परीक्षा: कंट्रोल रूम का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सतर्कता के दिए निर्देश

कानपुर देहात — उ0प्र0 होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचार व्यवस्था, ड्यूटी चार्ट, निगरानी प्रणाली समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर परीक्षा के दौरान सूचना संकलन और त्वरित आदान-प्रदान की तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा/लाइन प्रिया सिंह, क्षेत्राधिकारी डेरापुर सौरभ वर्मा तथा प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें