कालपी जालौन – टरननगंज स्थित एसपी बालिका इंटर कॉलेज छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में बाजी मार कर सत प्रतिशत परीक्षा फल रहा।
विद्यालय की संरक्षक शैल बिश्नोई प्रबंधक अशोक दीक्षित प्रधानाचार्य सीमा दीक्षित बोर्ड परीक्षा परिणाम आते ही शुक्रवार के दिन संयुक्त रूप से अवगत कराया कि हमारे विद्यालय में हाई स्कूल में 70 छात्राएं तथा इंटरमीडिएट में 64 छात्राएं तथा साहित्य वर्ग में चार छात्राएं पंजीकृत थी जिसमें सिर्फ एक छात्रा अनुत्तीर्ण रही सभी छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा 2025 26 पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम एवं द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं मां पिता का नाम रोशन किया हाई स्कूल परीक्षा परिणाम पर प्रथम स्थान नंदिनी पाल (544/600) द्वितीय स्थान नव्या सिंह (540/600) तृतीय स्थान अंजू पाल (537/600) इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान हर्षिता सिंह (416/500) द्वितीय स्थान खुशी निषाद (412/500) तृतीय स्थान मीनाक्षी (407/500) समेत छात्रों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया विद्यालय प्रमुख सपा नेता शिबालक सिंह यादव विद्यालय के स्टाफ राजेश यादव पंकज यादव शेर सिंह यादव चंद्रपाल सिंह यादव सुशील कुमार सैनी लोकेंद्र राजपूत महेंद्र कुमार ध्रुव कुमार अनिल कुमार गुप्ता अन्नपूर्णा पुरवार सरला यादव आदि ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का मुंह मीठा कर खुशी जताते हुए हौसला अफजाई किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












