कालपी जालौन – एक व्यक्ति को पड़ोसी से गाली गलौज कर झगड़ा करना महंगा पड़ा वही उप निरीक्षक ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस हिरासत में अभियुक्त को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर जांबाज उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम सरौली निवासी लालाराम पुत्र वृंदावन पड़ोसी व्यक्ति को गाली गलौज करके झगड़े को अंजाम दे रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













