केडीसीए प्रीमियर लीग के फाइनल में पुलिस पैंथर्स ने ट्यूबवैल टाइगर्स को 242 रनों से हराया

– आज दिनांक 22.04.2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, कानपुर देहात में केडीसीए प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला पुलिस पैंथर्स एवं ट्यूबवैल टाइगर्स के मध्य 20-20 क्रिकेट मैच के रूप में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपदीय पुलिस एवं जनपदीय सिंचाई विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण ने भाग लिया। पुलिस पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे अधिक 97 रन आकाश तोमर ने बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्यूबवैल टाइगर्स की टीम 11 ओवरों में मात्र 78 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार पुलिस पैंथर्स ने यह मुकाबला 242 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद कानपुर देहात रणविजय सिंह तथा पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके द्वारा विजेता टीम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।

पुलिस पैंथर्स की टीम में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक भोगनीपुर  संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर  संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी डेरापुर  सौरभ कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें