पुलिस का मिशन शक्ति अभियान राजपुर में सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में महिला कांस्टेबल ने किया जागरूक

कानपुर देहात – कानपुर देहात मिशन शक्ति 5.0,,,, द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया राजपुर थाना पुलिस ने बाजारों सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को कानूनी अधिकारों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जानकारी दी पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देश मे यह अभियान संचालित किया गया महिला कांस्टेबल सपना ने सैकेडो महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण कानूनी अधिकारों और अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की अभियान के दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 181,, महिला हेल्पलाइन 1090 महिला शक्ति लाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन और 1076 पुलिस कंट्रोल रूम के बारे में बताया गया इसके अतिरिक्त महिलाओं को UPCOP ,,,ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ उठाने और सोशल मीडिया पर व्याप्त साइबर अपराधों जैसे फिशिंग साइबर स्टाफिंग फर्जी प्रोफाइल खातों से संबंधित धोखाधड़ी से बचाव व्यावहारिक तरीके भी सिखाएं गए उन्हें POCSO ,,, एक्ट दहेज निषेध अधिनियम घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और साइबर अपराधों से संबंधित सुचना प्रोद्योगिकी अधिनियम जैसे कानूनी अधिकारों से भी अवगत कराया गया उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने की दिशा में यह अभियान निरंतर संचालित है इसका मूल्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त एवं सुरक्षित महसूस कराना तथा अपराधियों के प्रती जीरो टॉलरेंस की नीति को मजबूत करना है कानपुर देहात पुलिस ने सभी महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति तुरंत निकटतम पुलिस थाने या उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें पुलिस ने एक सुरक्षित सम्मानजनक एव सशक्त समाज के निमार्ण मे सभी सहयोग का आह्वान किया है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।