आयोग सदस्य ने गौशाला के निरीक्षण पर चार भूसे का पर्याप्त भंडार मिलने पर हुए संतुष्ट

कालपी जालौन  – छौंक स्थित अस्थायी गौशाला का कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों के रख-रखाव, चारा व्यवस्था और अभिलेखों की स्थिति को परखा।
सोमवार को कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने ग्राम छौंक में स्थित अस्थाई का औचक निरीक्षण किया। गौशाला में करीब 300 कुंतल भूसा, छह कुंतल दाना और तीन कुंतल खली का पर्याप्त स्टॉक मिला। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर उन्होंने संतोष जताया और संबंधित कर्मियों को इसी तरह नियमित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कराए जा रहे टीकाकरण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गोवंशों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी बेहद आवश्यक है। उन्होंने मौके पर मौजूद गोवंशों को स्वयं गुड़ खिलाया और पंजिका से मिलान कर अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने कहा कि गौसंरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही संभव है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल, पशु चिकित्साधिकारी देवेंद्र सचान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुदामा प्रसाद विश्वकर्मा, कृषि विभाग के कर्मचारी और गौशाला के केयरटेकर मौजूद रहे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें