कानपुर देहात – आज दिनांक 21.04.2026 को जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाने वाली होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को पूर्णतः सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिये गये तथा परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था या अनुचित गतिविधियों को रोकने, परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित CCTV कैमरों की निरंतर निगरानी करने एवं प्रशासन व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गण को समय से ड्यूटी पर पहुंचने व परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। परीक्षा केंद्रों के आस-पास यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिये गये ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।











