कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल का सकट गहरा गया है पेट्रोलियम पदार्थों की कमी के कारण कई पेट्रोल तो कहीं डीजल उपलब्ध नहीं है इससे राहगीरों और वाहन चालकों को ईंधन के लिए भटकना पड रहा है राजपुर कस्बे के पेट्रोल पंप के अलावा मदियापुर खासबरा शाहजहांपुर और सटटी मे रविवार सुबह से ही डीजल पेट्रोल का स्टाक खत्म हो गया अफसरिया के के पेट्रोल पंप पर केवल पेट्रोल उपलब्ध है जबकि डीजल का स्टाक पूरी तरह समाप्त हो चुका है यहां आने वाले ग्राहक तेल न मिलने की सुचना पर मायूस होकर लौट रहे है भारत पेट्रोलियम के पंपों पर वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नही हो पा रही है पेट्रोल पंप मालिकों के अनुसार उन्होंने अपनी डीजल और पेट्रोल के आनलाइन माध्यम से अग्रिम भुगतान कर दिया है लेकिन इसके बावजूद आपूर्ति बाधित है यह समय खेती किसानी का है और ग्रामीण क्षेत्रों में भूसा मशीनें चल रही है जिनके लिए डीजल की भारी आवश्यकता होती है नजदीकी पंपों पर डीजल मिलने से किसान और ग्रामीण परेशान हैं क्षेत्र के ढिकची निवासी बैजनाथ और अफसरिया निवासी सुनील जैसे कई लोगों का कहना है कि स्थानीय पंपों पर ईंधन उपलब्ध न होने पर उन्हें काफी कठिनाई हो रही है उन्हें पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए 15,,, किलोमीटर दूर सिकंदरा या भोगनीपुर के पेट्रोल पंपों पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है अफसरिया पेट्रोल पंप पर संचालक बन्ने खा ने बताया कि डिपो से मांग के अनुसार तेल नहीं मिल पा रहा है जबकि डीजल पेट्रोल के लिए अग्रिम भुगतान कर रहे हैं
संवाददाता साहिल कटियार











