जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी की सख्ती: 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा में अनियमितता पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

 

 

कानपुर देहात जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह के समक्ष एक शिकायतकर्ता द्वारा 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा में फर्जी ट्रिप से संबंधित गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई। मामले को जिलाधिकारी ने अत्यंत संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त टीम का गठन कर प्रकरण की जांच कराई गई। संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच में एंबुलेंस सेवा के संचालन में अनियमितताएं पाई गईं।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि जनपद में संचालित 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत पाई गई अनियमितताओं के लिए दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित संस्था के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिथिल पर्यवेक्षक से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि की गई कार्रवाई से एक सप्ताह के भीतर अवगत कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं प्राप्त हो सकें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें