कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई लोगों पर भी कार्रवाई की गई।
थाना रसूलाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 154/2026 से संबंधित अभियुक्त सन्दीप कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम चौबे निवादा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना भोगनीपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 121/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सरताज उर्फ कल्लू खां पुत्र कदीर खां निवासी ग्राम भोगनीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
इसके अलावा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 23 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में चालान किया। इसमें थाना अकबरपुर से 1, रूरा से 2, भोगनीपुर से 4, देवराहट से 2, सट्टी से 2, सिकन्दरा से 2, रजापुर से 3, अमराहट से 1, रसूलाबाद से 2 और शिवली से 2 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।











