रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय को लेकर ज्ञापन सौंपा राजपुर में लंबित मांगों पर 25 अप्रैल तक हड़ताल की घोषणा

 

कानपुर देहात  राजपुर में ग्राम रोजगार सेवकों ने शनिवार को ब्लाक परिसर में प्रभारी बीडीओ अजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपा वे बकाया मानदेय और अन्य लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें कई महीनो से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है साथ ही उनके होल्डिंग अकाउंट में जमा ईपीएफ को भी उनके यूएस खाते में ट्रांसफर नहीं किया गया है ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान के लिए शासन द्वारा कई बार धनराशि उपलब्ध कराई गई है इसके अलावा शासन ने रोजगार सेवकों को प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने का शासनादेश भी जारी किया था लेकिन अधिकारी इस आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं उन्हें 28  महीने से मानदेय नहीं मिला है रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री की 4 अक्टूबर 2021 की घोषणा को लागू करने की भी मांग की इनमें स्थानान्तरण की व्यवस्था लागू करना और सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर मृतक आश्रितों को नौकरी देना शामिल हैं उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वे 25  अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे इस दौरान विजय सिंह संजय सिंह हरनारायण कमलेश कुमारी राकेश बाबू जितेन्द्र सिंह अबुज कुमार सपना देवी रामसिंह नीरज कुमार अमरेश बाबू और सीमा देवी सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे

संवाददाता साहिल कटियार 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें