कानपुर देहात पुलिस का मिशन शक्ति अभियान सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों पर किया जागरूक

 

 

कानपुर देहात पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के दुसरे चरण के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर केंद्रित रहा राजपुर थाना क्षेत्र मे महिला कांस्टेबल सपना और बालिकाओं को जागरूक किया इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा कानूनी अधिकारों और अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने इस अभियान में भाग लिया अभियान के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई इनमें 181 महिला हेल्पलाइन 1090  महिला शक्ति लाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 112  इमरजेंसी हेल्पलाइन और 1076 पुलिस कंट्रोल रूम शामिल थे इसके अतिरिक्त महिलाओं को Upcop  ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ उठाने के तरीके बताए गए सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग साइबर स्टाफिंग और फर्जी प्रोफाइल से संबंधित धोखाधड़ी से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी समझाएं गए महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी शिक्षित किया गया इसमें POCSO एक्ट बाल योन शोषण से संरक्षण दहेज निषेध अधिनियम घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और साइबर अपराधों से संबंधित सुचना प्रोद्योगिकी अधिनियम की जानकारी दी गई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है कानपुर देहात पुलिस ने सभी महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तुरंत निकटतम पुलिस थाने या बताए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें ताकि एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण हो सके

 

संवाददाता साहिल कटियार 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें