सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा को जनपद ने किया शुभारंभ

जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जालौन – जनपद में आज आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जब कलेक्ट्रेट परिसर से श्रद्धालुओं के दल को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित एवं सफल यात्रा की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा के अंतर्गत जनपद से चयनित 10 श्रद्धालुओं को गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम के दर्शन हेतु भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और पुनर्निर्माण की गौरवगाथा का प्रतीक है, जिसका आयोजन प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार इस पर्व के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन में अपनी सांस्कृतिक पहचान के प्रति गर्व की भावना सुदृढ़ हो सके। सोमनाथ मंदिर भारतीय इतिहास में संघर्ष और पुनर्निर्माण का प्रतीक रहा है। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता और गौरव को भी सशक्त करने का माध्यम है। शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें