उरई जालौन में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत पेट्रोल पम्पों पर अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान

उरई जालौन – अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आज दिनांक 18.04.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी जालौन  ए०के० सिंह के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी, उरई एवं प्रभारी अग्निशमन केन्द्र, कोंच कालपी, जालौन, माधौगढ़ के द्वारा पेट्रोल पम्पों पर अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया गया एवं निम्न दिशा निर्देश तथा जानकारी प्रदान की गई। निर्धारित संख्या में सूखे बालू से भरी बाल्टियां रखें, ज्वलनशील तरल पदार्थों की आग को बुझाने के लिए निर्धारित पर्याप्त संख्या में तेल व बिजली की आग बुझाने वाले फायर एक्सटिंग्यूसर कार्यशील दशा में पेट्रोल पम्प पर सदैव रखें,पेट्रोल पम्प के समस्त कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्यूसर के प्रयोग की विधि बतायें,महीने में एक बार पेट्रोल पम्प पर फायर ड्रिल करें,टैंकर से अण्डर ग्राउन्ड टैंक में पेट्रोल / डीजल भरने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि उचित अर्थिंग कर ली गयी है,पेट्रोल / डीजल भरते समय ध्यान रखें कि अण्डर ग्राउन्ड टैंक ओवर फ्लो न हो क्योंकि ऐसी स्थिति में बिखरे हुये पेट्रोल में आग लग सकती है,पेट्रोल पम्प पर रखे जाने वाले उत्पादों / उपकरणों को व्यवस्थित ढंग से रखें,पेट्रोल पम्प पर कूड़ा, सूखीघास, तेल से भीगे कपड़े अथवा झाड़न को इधर-उधर न फेंके इन्हें कूड़ेदान में रखें और उसके बाद कूड़ेदान को पेट्रोल पम्प से दूर कर दें, अन्यथा ऐसी सामग्री में अपने आप आग लगने की सम्भावना रहती है,पेट्रोल पम्प के परिसर में कहीं पर यदि पेट्रोल किन्हीं कारणोवश गिर गया हो तो उस पर सूखा बालू डालकर उसकी सफाई करा दें,गाड़ियों का इंजन बन्द करवाने के पश्चात ही पेट्रोल / डीजल भरें,धूम्रपान निषेध व अग्नि सुरक्षा के उपरोक्त निर्देश बनाकर प्रमुख स्थान पर टांग कर रखें तथा आग लगने पर सर्वसम्बधित को तत्काल सूचना दें,आग बुझाने के लिये निर्धारित फायर एक्सटिंग्यूसर अथवा बालू का प्रयोग करें,आग के निकट से अन्य ज्वलनशील सामग्री को दूर हटायें,तेल भरते समय गाड़ी में आग लगी हो तो उसे पेट्रोल पम्प से दूर ले जाने का प्रयास करें,आग लगने पर बिजली की सम्पूर्ति बंद कर दें,आग लगने की सूचना तत्काल फायर सर्विसध्पुलिस कन्ट्रोल को दें,आग लगने की सूचना निकटतम फायर / पुलिस स्टेशन को भी दी जा सकती है,फायर सर्विस की गाड़ी आने पर उसे रास्ता दें तथा निकटतम पानी के श्रोत की जानकारी दें,घटना स्थल पर भीड़ न एकत्र होने दें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें