भोगनीपुर के लेवामऊ और सनाय खेड़ा में आग से सैकड़ों बीघा फसल राख, पीड़ित किसानों से मिलने पहुँचे समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री।

कानपुर देहात- भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लेवामऊ और सनाय खेड़ा में भीषण आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। कटाई के ठीक समय हुई इस घटना ने किसानों की महीनों की मेहनत को पलभर में खत्म कर दिया। जहाँ कुछ समय पहले तक खेतों में सुनहरी फसल लहरा रही थी, वहाँ अब सिर्फ राख, धुआँ और मायूसी दिखाई दे रही है।
पीड़ित किसानों—गोरेलाल, सविता, विनोद कुमार, इंद्रपाल, मनोज कुमार, राम सर्वेश, सजीवन, कमलेश कुमार, सुरेश, सविता, काली, दीन, पासवान, चंद्रपाल पासवान, आरती पाल, गुड्डू यादव, संजय पासी, विनय तिवारी, छोटे, राजेश, कुंवर समेत दर्जनों लोगों—ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद दमकल समय पर नहीं पहुँची। उनका कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुँच जाती, तो नुकसान काफी हद तक रोका जा सकता था।।। मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री से
किसानों ने यह भी दर्द साझा किया कि कागज़ों में मुआवज़े की बात होती है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर राहत नहीं मिलती। हाल की बारिश और ओलावृष्टि के बाद भी उन्होंने मेहनत से फसल खड़ी की थी, पर आग ने सब कुछ तबाह कर दिया।
समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने सभी पीड़ित किसानों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवज़ा दिलाने की मांग की, ताकि किसान अपने परिवार की आवश्यकताओं—जैसे बेटियों की शादी, बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च—को पूरा कर सकें।
किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सही आकलन कर जल्द राहत प्रदान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएँ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें