कानपुर देहात के राजपुर में एक बाइक सवार हाइटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया यह घटना बुधवार देर शाम बकशौधी गांव के बाहर हुई जब ठेकेदार की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण तार नीचे गीर गया घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जानकारी के अनुसार राजपुर कस्बा निवासी पवन पोरवाल पुत्र महेश पोरवाल अपनी बाइक से राजपुर लौट रहे थे इसी दौरान राजपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के बकसौधी गांव के बाहर हाइटेंशन टावर की लाइन का काम चल रहा था कार्यस्थल के आसपास सडक पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था ठेकेदार की लापरवाही के चलते एक कर्मचारी के हाथ से तार छुटकर नीचे गिर गया जिसकी चपेट में आकर बाइक घायल हो गया स्थानीय लोगों ने घायल को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहां मौजूद डॉक्टर धुव सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी
संवाददाता साहिल कटियार की खास खबर











