कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने तथा ओवरलोडिंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में कुल 289 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 8 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।












