कानपुर देहात महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में थाना सट्टी पुलिस टीम ने महिला उत्पीड़न के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सट्टी में मुकदमा संख्या 17/2026 धारा 69/115(2)/351(3) बीएनएस के तहत कमलराज उर्फ कमलबाबू सहित तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कथरी बम्बा के पास से वांछित आरोपी कमलराज उर्फ कमलबाबू पुत्र छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












