कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया, जिसमें एक महिला को ऑनलाइन पार्सल भेजने का झांसा देकर ठगों ने बड़ी रकम ऐंठ ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाघपुर निवासी प्रीति पत्नी सोमनाथ से अज्ञात साइबर ठग द्वारा पार्सल को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की धमकी देते हुए जन सेवा केंद्र के माध्यम से ₹1,40,000 ट्रांसफर करवा लिए गए थे।
पीड़िता ने दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की और ठगी गई रकम में से ₹55,425 पीड़िता के खाते में वापस करा दिए।
शेष धनराशि की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस कार्यवाही से संतुष्ट होकर पीड़िता ने थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया












