जिला कारागार में बन्दी की मृत्यु के संबंध में न्यायिक जांच के आदेश

 

 

कानपुर देहात  न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर देहात द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध एक बन्दी की मृत्यु के संबंध में न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं। अधीक्षक, जिला कारागार, कानपुर देहात द्वारा मृत्युविवरण हेतु प्रेषित पत्र दिनांक 7 अप्रैल 2026 के माध्यम से अवगत कराया गया कि मृतक सिद्धदोष बन्दी श्रीकृष्ण पुत्र स्वर्गीय जियालाल, उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी स्वरूपपुर, थाना अकबरपुर,  कानपुर देहात की जिला चिकित्सालय अकबरपुर में दिनांक 6 अप्रैल 2026 को समय लगभग 22:05 बजे मृत्यु हो गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए बीएनएसएस एवं अन्य विधिक प्रावधानों के आलोक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रण विजय सिंह द्वारा अंकुर कुमार सोलंकी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, कानपुर देहात को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर 15 दिवस के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करें। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचना प्रदान कर दी गई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें