कानपुर देहात में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात 47स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा पार्टी कार्यालय माती में कई संस्कृत कार्यक्रम आयोजित किए गए महापुरुषों के चित्र पर मुख्य अतिथि राजेश सचान जिला अध्यक्ष रेणुका सचान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला जिला प्रभारी अशोक राजपूत विधायक पूनम संखवार ने महापुरुषों पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कानपुर देहात से आए हुए लोकतंत्र सेनानियों का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया गया कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ, परन्तु इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है। स्वतंत्रता प्राप्ति तथा देश विभाजन के साथ ही देश में एक नई राजनीतिक परिस्थिति उत्पन्न हुई। गांधीजी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाकर देश में एक नया राजनीतिक षड्यंत्र रचा जाने लगा लेकिन जनसंघ के लोगों ने राजनीतिक दल बनाया आज वह राजनीतिक दल विश्व के परिवेश में सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा 26 मई, 2014 को नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्व में भारत की गरिमा को पुन:स्थापित किया, राजनीति पर लोगों के विश्वास को फिर से स्थापित किया। मुख्य अतिथि राजेश सचान ने कहा दो सांसदों की पार्टी 303 तक पहुंच कर अपने सिद्धांतों को प्रतिपादित कर दिया अनेक योजनाओं के माध्यम से नए युग की शुरुआत की। । किसानों के लिये ऋण से लेकर खाद तक की नयी नीतियां जैसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, आदि ने कृषि के तीव्र विकास की अलख जगायी है। ये नया युग है सुशासन का। चाहे आदर्श ग्राम योजना हो, स्वच्छता अभियान या फिर योग के सहारे भारत को स्वथ्य बनाने का अभियान, इन सभी कदमों से देश को एक नयी ऊर्जा मिली है। भाजपा की मोदी सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’, अमृत मिशन, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं से भारत को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है। जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेक योजनाएं देश में एक नयी क्रांति का सूत्रपात कर रही हैं। पार्टी कार्यालय में मिष्ठान का वितरण झंडे के साथ कार्यकर्ताओं ने फोटो सोशल मीडिया पर डालकर स्थापना दिवस को याद किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात के लिए कानपुर देहात से संतोष प्रताप सिंह को अपने हस्ताक्षर के सहित बधाई प्रेषित कर पत्र भेजा भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया गया इस दौरान जिला प्रभारी अशोक राजपूत विधायक पूनम संखवार राजेंद्र सिंह चौहान महामंत्री बबलू शुक्ला कार्यक्रम संयोजक सत्यम सिंह चौहान सुमित दिवाकर रागिनी भदोरिया योगराज राजपूत केपी सिंह निर्मला दीक्षित ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला आशीष मिश्रा मीनू तिवारी अमित तिवारी सोनू मोहित द्विवेदी अतुल सिंह चौहान नीरज पांडे सौरभ मिश्रा ऋषि सिंह सुप्रिया गुप्ता विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें