शादी में गैस सिलेंडर के लिए युवक ने लगाई गुहार
रसूलाबाद कानपुर देहात। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान सर्वाधिक राजस्व की शिकायतें रहीं।
शनिवार को रसूलाबाद तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में माल का पुरवा गांव निवासी मनोज कुमार दुबे ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 20 अप्रैल को उनकी बेटी का विवाह शादी में खाना बनवाने के लिए उनके पास पर्याप्त गैस सिलेंडर नहीं है। जिसके चलते काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर गैस सिलेंडर मुहैया कराए जाने की मांग की। इसी प्रकार सेन नाय मोहम्मद नगर निवासी जलील अहमद ने बताया कि उनके पट्टे के तालाब से कुछ दबंगों ने जबरन गुंडागर्दी के बल पर मछली चोरी कर ली। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर तहसीलदार संतोष कुमार, खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम,एडीओ पंचायत जेपी शुक्ला,एसडीओ सहादत सलीम,पूर्ति निरीक्षक विकास कनौजिया, डॉ सौरभ शाक्य आदि रहे।













