संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

रसूलाबाद क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना रसूलाबाद क्षेत्र के असालतगंज ग्राम पंचायत के मजरा कंधिया निवासी लाल जीत उर्फ प्रहलाद (55) पुत्र रामस्वरूप ने घर से कुछ दूरी पर अपने खेत में गमछे के सहारे माचे के डंडे से फांसी लगा ली।
सूत्रों के मुताबिक, गृह कलह के चलते युवक ने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें