

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात रसूलाबाद विधानसभा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शांति विद्या निकेतन इंटर कॉलेज झींझक में प्रारंभ हुआ उद्घाटन जिला अध्यक्ष रेणुका सचान विधायक पूनम शंखवार पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान चौहान मदन पांडे द्वारा किया गया जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने वैचारिक अधिष्ठान पर अपने संबोधन में कहा पार्टी का उद्देश्य भारत का पुननिर्माण समाज का जन्म जागरण कर इसे सशक्त समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है भाजपा के सिद्धांतों की जड़े हमारी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति में निहित है या सिद्धांत आधुनिकता विज्ञान तकनीक और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं भाजपा यह सुनिश्चित करना चाहती है की सभी नागरिकों को राजनीतिक सामाजिक एवं आर्थिक न्याय मिले समान अवसर एवं धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता केवल संवैधानिक प्रावधान नहीं बल्कि जीवन की मूल्य है एकात्म मानव दर्शन भाजपा का मूल दर्शन है क्या जरूरी है कि हम राष्ट्रीय पहचान के बारे में सोचें जिसके बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है मोदी एवं योगी की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिना भेदभाव के चार करोड़ मकान बनाए गए एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 55 करोड लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख का निशुल्क इलाज मिल रहा है
विधायक पूनम शंखवार ने बूथ प्रबंधन और मन की बात संबोधित करते हुए कहा संगठन के लिए मन की बात राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए संदेशों को जमीनी स्तर पर परिवर्तित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है भाजपा इन्हीं विचारों के कारण दो सीटों वाली भाजपा 303 सीटों तक पहुंची भाजपा ने नासूर बने अनुच्छेद 370 को हटाया तीन तलाक पर प्रतिबंध और राम जन्मभूमि को मंदिर ट्रस्ट जैसे वादों की पूर्ति की एक देश में दो प्रधान दो निशान दो विधान नहीं चलेंगे इस नारे को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चरितार्थ किया गया आज कश्मीर में एक ही विधान एक ही निशान चल रहा है किसानों को न्यूनतम मूल्य मोदी सरकार में बढ़ाया गया केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा चल रही है जिससे गरीबों के उत्थान के लिए नई राह खुली है कार्यक्रम में प्रदर्शनी भी लगाई गई प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का चित्रण किया गया कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक बबलू शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला राजेश सचान केपी सिंह रागिनी भदोरिया ऋषि सिंह जीतेंद्र द्विवेदी अमित तिवारी सोनू श्याम मोहन दुबे बब्बन शर्मा दिग्वेंद्र प्रताप सिंह रंजना दुबे अटल वाजपेई राजेश सिंह पंकज दुबे बृजेश त्रिपाठी बाल जी शुक्ला अंशु तिवारी आदि रहे।














