जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान हेतु एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

 

कानपुर देहात। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आज अकबरपुर तहसील परिसर में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने  विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि  06 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे। यदि कोई बच्चा नामांकन में पीछे रहा है तो उसका सर्वे के माध्यम से चिन्हाकन करते हुए आउट ऑफ स्कूल की श्रेणी में उसका नामांकन कराया जाए तथा संघनित पाठ्यक्रम के माध्यम से उसे आयु आधारित शिक्षा प्रदान कराई जा सके। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायत द्वारा एवं अन्य मदों से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। कई विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था कराई गई है, बच्चों को स्मार्ट क्लास में शिक्षा देते हुए शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ उन्हें संस्कारित शिक्षा भी प्रदान की जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने इस अवसर पर बताया कि इंटरनेट की सुविधा को प्रदान करने हेतु धनराशि मार्च माह में उपलब्ध कराई गई है, जिसे विद्यालय प्रवंध समिति को प्रेषित कर दिया गया है जिससे पूरे वर्ष भर इन विद्यालयों में इंटरनेट की व्यवस्था आबाध रूप से चलती रहे। उन्होंने बताया कि यह एलईडी वैन शासन की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करते हुए बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने हेतु लघु चित्र एवं फिल्मों के माध्यम से जन जागरण का कार्य करेगी। यह सभी तहसीलों में मुख्य बाजारों पर भ्रमण करेगी जिससे बेसिक शिक्षा की कार्यक्रमों की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचाई जा सके तथा उसका लाभ आम जनमानस को मिल सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, उप जिलाधिकारी सुरभि शर्मा, तहसीलदार पवन कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह, प्रभारी जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सौरभ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें