कालपी जालौन एक ग्राम में जेठ के द्वारा बहु को मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित ने भाई के साथ जाकर कोतवाली में कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की लगाई गुहार।
गुरुवार के दिन विनीता पत्नी हिमांशु निवासी शेखपुर ने कोतवाली में मौजूद प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र प्रस्तुत करके अवगत कराया कि सुबह में घर पर थी वही मेरे जेठ पुष्पेंद्र पुत्र रामौवतार ने अचानक गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह घायल किया तथा घर से निकल जाने के लिए कहां बही घटना में मौजूद परिजनों ने हमलावर जेठ को ललकार तभी जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ।











