भक्त गण कलश यात्रा में चलकर यमुना मईया का जल लेकर जय नारों से शिव महापुराण स्थल पहुंचे

कालपी जालौन  कड़ी सुरक्षा के चलते पुरुष महिलाएं भक्तों ने बालाजी हनुमान दरबार में पूजा अर्चना कर डीजे की ध्वनि एवं जयकारों से कलश यात्रा का नगर के विभिन्न सड़कों में आगाज किया।
गुरुवार के दिन मंदिर के महंत मनीष आचार्य के सानिध्य पर छंग्गे आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में श्री बालाजी हनुमंत यज्ञ एवं शिव पुराण कथा व्यास 108 महंत दंडी स्वामी भूताधुदितानंद पर्वत जी महाराज अदैत मठ कानपुर के द्वारा मौजूद कथा के परीक्षित कस्तूरी देवी एवं अनिल सोनी को वेद मत्रों के उच्चारण से पूजा अर्चना कर मौजूद भक्तों को यमुना मईया का जल कलश में लाने के लिए कलश यात्रा स्वयं महाराज रथ में जय जय कारों की ध्वनि से कलश यात्रा की शुरुआत की आश्रम से होती हुई कागजीपुरा मोहल्ले की सड़कों से सब्जी मंडी बजरिया होते हुए यमुना के पीला घाट में पहुंचकर पूजा अर्चना तहत महिलाओं के कलश पात्रो में यमुना मईया का जल भरकर पुनः यमुना तट से ढोल नगाडो के तहत डीजे की ध्वनि से नगर की उसी सड़कों में निकलती हुई शिव पुराण स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना के तहत कलश यात्रा का समापन किया गया मौजूद भक्तों ने हनुमान दरबार पर माथा टेक कर स्वयं तथा परिवार खुशहाली हेतु आशीर्वाद मांगा कलश यात्रा समापन के बाद गुरुवार को शाम 4 बजे से महापुराण कथा प्रारंभ होकर 9 अप्रैल को पूर्ण आहुति होगी 10 अप्रैल को 12 बजे बड़े धूमधाम से भंडारा आयोजित किया जाएगा कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र उप निरीक्षक पुत्तू लाल सिपाही अभिषेक यादव रवि कुमार महिला सिपाही नेहा आदि कलश यात्रा में चलकर भक्तों को सुरक्षा कवच करने में सदैव अग्रसर रहे बड़े मंदिर के महात रामकरण दास महाराज भक्तों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी आशु सिंह चौहान प्रदीप किशोर तिवारी राजू पाठक मंडी वरिष्ठ व्यापारी प्रमोद द्विवेदी अवध तिवारी अमित पुरवार प्रधान पवन निषाद राम लखन द्विवेदी पत्रकारों हरिश्चंद्र दीक्षित ज्ञानेंद्र मिश्रा सतीश द्विवेदी शिवांग शुक्ला मनोज पांडे धर्मेंद्र सिंह चौहान रश्मी पुरवार रोशनी मीना विराज आदि हजारों लोग मौजूद थे। फोटो भक्तगण कलश यात्रा में चल रहे थे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें