कालपी जालौन नगर एवं एक ग्राम में झगड़ा कर रहे तीन लोगों को कालपी पुलिस ने अलग-अलग जगह से उपरोक्त लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक पुलिस बल साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला भट्टीपुरा निवासी रोशन पुत्र रसूल मिर्जा मंडी निवासी राजा पुत्र सफीक समेत दोनों लोग एक दूसरे को गाली देकर आपस में झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में ज्ञान भारती छौंक चौकी उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम छौक निवासी बृजमोहन पुत्र मुन्नी राम अपनी मां एवं पत्नी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तो को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।











