जालौन में 22 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना 2027, पहली बार मिलेगी स्व-गणना की सुविधा

जालौन में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का आयोजन 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इस बार जनगणना कार्य को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपादित किया जाएगा, जिससे आंकड़ों का संकलन अधिक सटीक, पारदर्शी और त्वरित रूप से हो सकेगा।
प्रथम चरण में कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी, जिनमें मकान की स्थिति, उपयोग, पेयजल, शौचालय, विद्युत सुविधा, ईंधन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विवरण शामिल हैं।
इस बार जनगणना में पहली बार आमजन को “स्व-गणना (Self Enumeration)” की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके तहत नागरिक 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।
जनगणना कार्य के प्रभावी संचालन हेतु जिलाधिकारी को प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को जिला जनगणना अधिकारी नामित किया गया है। जनपद में कुल 16 चार्ज निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 5 ग्रामीण और 11 शहरी क्षेत्र शामिल हैं।
प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 4200 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक फील्ड में तैनात किए जाएंगे, जो घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं एकत्र करेंगे।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें और स्व-गणना सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें