छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को मिला लाभ, उरई में प्रमाण पत्र वितरित

उरई (जालौन)  उरई में समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के तहत हजारों छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिया गया। पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति के छात्रों को करोड़ों रुपये की धनराशि उनके खातों में भेजी गई।
इसके साथ ही राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत भी कई लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्रों को मेहनत से पढ़ाई करने और योजनाओं का सही लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
अंत में समाज कल्याण विभाग ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें