कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र में पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान नामजद आरोपी सिराज खान उर्फ मिथुन (उम्र लगभग 30 वर्ष) को 31 मार्च 2026 को उसरी बेला रोड स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम—उपनिरीक्षक राम सिंह, हेड कांस्टेबल रामाधार और कांस्टेबल विनोदपुरी—द्वारा अंजाम दिया गया।











