कानपुर देहात के राजपुर ब्लाक साभागार म 28 मार्च को संचारी रोग नियंत्रण पर एक बैठक का आयोजन किया गया है इस बैठक में चिकित्सकों ने संचारी रोगो की रोकथाम के लिए जागरुकता फैलाई राजपुर पीएचसी के चिकित्सक डॉ आशीष मिश्रा ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है जिससे मच्छरों के कारण डेंगू और कई प्रकार डेंगू और कई प्रकार के बुखार फैलते हैं उन्होंने घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया आवश्यकता पर वल दिया डॉ मिश्रा ने ग्रामीणों के घरों में आसपास पानी जमा होने देने और सप्ताह में काम से काम दो बार कुलर का पानी बदलने की सलाह दी ताकि मच्छरों के लेब्रा पैदा ना उन्होंने स्पष्ट किया है कि संचारी रोग वे होते हैं जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं कैसे वायरल फीवर डेंगू डायरिया सर्दी और जुकाम इन बीमारियों से बचने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना खाने से पहले हाथ धोना और मच्छरदानी का उपयोग करना महत्वपूर्ण है डॉक्टर मिश्रा ने भी कहा है कि बुखार दस्त या उल्टी जैसे लक्षण देखने पर सरकारी अस्पताल से संपर्क करें और डॉक्टर से जांच करवाएं यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा डॉक्टर आशीष मिश्रा ने पंचायत सचिवों पंचायत सहायकों और सफाई कर्मचारीयो को इस एक दिवसीय संचारी रोग अभियान के तहत जागरूक किया इस अवसर पर अजय कुमार गुप्ता आईएसबी ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक सिंह कीर्ति गुप्ता अंकित सचान जिज्ञासु मिश्रा सफाई कर्मचारी पंचायत सहायक और रोजगार सेवक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे










