कानपुर देहात के राजपुर में बर्तन धोते समय पाटिया से गिरने से 90 वर्षीय महिला की मौत हो गई परिजनों ने उन्हें राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया यह घटना राजपुर कस्बे के पटेल नगर में हुई अनिल वर्मा ने बताया उनकी 90 वर्षीय दादी जमुना देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल पटिया पर बैठकर बर्तन धो रहे थी तभी अचानक नीचे गिर गई और बेहोश हो गई परिजन उन्हें तुरंत निजी वाहन से राजपुर सरकारी अस्पताल ले गए वहां मौजूद डॉक्टर वीरेंद्र तिवारी ने जमुना देवी की जांच की जिनमें उनका रक्त चाप रक्तचाप BP शुन्य पाया गया पीएचसी प्रभारी डॉ सलिल सचान ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से इंनकार किया महिला की उम्र लगभग 90 वर्ष बताई गई है











