महिला सम्बन्धी अपराध में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

 

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना पुलिस ने महिला सम्बन्धी अपराध में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम गुप्ता उर्फ श्याम गुप्ता और आदित्य सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 17 मार्च 2026 को एक महिला ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. शुभम गुप्ता उर्फ श्याम गुप्ता, उम्र 33 वर्ष, निवासी बड़ा चौराहा झींझक, मंगलपुर, कानपुर देहात
2. आदित्य सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम औरंगाबाद डालचन्द, मंगलपुर, कानपुर देहात

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें