संवाददाता साहिल कटियार की खास खबर
राजपुर कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय निर्देश पर पुलिस नवरात्रि के त्योंहार को लेकर सतर्क हो गई है पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और लागातार गश्त कर रही है पुलिस ने रविवार को देर रात पैदल गश्त कर ग्रामीण को सुरक्षा का एहसास दिलाया इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोकर उनकी तलाशी भी ली गई थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि रात में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तत्काल 112,,,या स्थानीय पुलिस को सूचना दे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके उन्होंने चेतावनी दी की नवरात्रि के दौरान मंदिरों के बाहर या कहीं भी अराजकता फैलाने या माहौल खराब करने वालो पर पुलिस की कड़ी नजर है ऐसे लोगों को चिंहित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी थाना अध्यक्ष ने दुकानदारों ने निडर होकर व्यापार करने का आग्रह किया उन्होंने ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को सूचना दे पुलिस हर संभव सुरक्षा व्यवस्था के साथ मदद करेंगी इस दौरान कस्बा इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह उप निरीक्षक वीरेंद्र साहू हेड कांस्टेबल सुरेंद्रनाथ यादव विवेक तोमर प्रदीप कुशवाहा और सत्य प्रकाश पर सहित अन्य पुलिस करने में आयुक्त रहे






