मीगनी गौशाला में बेहतर व्यवस्थाएं, डीएम-एसपी ने जताया संतोष

 

गोवंश संरक्षण को मिली मजबूती, निरंतर सुधार व निगरानी के दिए निर्देश

जालौन  जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने तहसील माधौगढ़ क्षेत्र स्थित मीगनी गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंश की स्थिति, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्नेहपूर्वक गौवंशो को गुड़ और चना खिलाया।
निरीक्षण के समय गौशाला में पर्याप्त भूसा, हरा चारा एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि गोवंश के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाएं हर समय उच्च स्तर की बनी रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर के चारों ओर वृक्षारोपण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पशुओं को बेहतर वातावरण भी उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं का संचालन पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि गोवंश को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा किसी भी समस्या का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें