उरई — जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद से बाहर भूसा ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए हैं। शासनादेश (20.03.2026) के क्रम में यह फैसला गौ-आश्रय स्थलों में गोवंश की आपातकालीन चारा जरूरतों को देखते हुए लिया गया।
आदेश के तहत उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी और सभी प्रभारी निरीक्षक सीमा के पुलिस बैरियरों पर सतर्क निगरानी रखेंगे। उरई की सीमा मध्य प्रदेश के भिण्ड-दतिया से लगती है, जहाँ भूसा परिवहन पर कड़ी रोक लगाकर स्थानीय पशु चारे की उपलब्धता सुरक्षित की जाएगी।






