राज्य कर विभाग के अंतर्गत मनोरंजन से सम्बंधित सभी सेवाओ के संचालन के लिए अनुमति प्राप्त करने हेतु आवेदन “निवेश मित्र पोर्टल पर करना अनिवार्य

 

कानपुर देहात  सहायक आयुक्त, राज्य कर, खंड-1 प्रभारी मनोरंजन कर कार्य, कानपुर देहात नरेश कुमार ने जन साधारण को सूचित किया है कि, “वर्षों से बंद पड़े दो सिनेमाघर और एक संचालित सिनेमा हाल को नया जीवन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सिनेमाघरों के उच्चीकरण के लिए समेकित प्रोत्साहन योजना लागू की गई हैं. इस योजना के तहत पुराने और जर्जर सिनेमाघरों का आधुनिकीकरण कर उन्हें आधुनिक स्वरूप में फिर से शुरू किया जा सकता, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभमनोरंजन मिल सके, लंबे समय से बंद पड़े सिनेमाघरों को पूरी तरह ध्वस्त कर उनके स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त लघु क्षमता वाले सिनेमाहॉल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाएगा इसके साथ ही जो सिनेमाघर आंशिक रूप से संचालित हैं या बंद हो चुके हैं, उनकी आंतरिक संरचना में बदलाव कर दोबारा संचालन करने पर भी सरकारी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत 75 से अधिक सीट क्षमता वाले एकल स्क्रीन सिनेमाघरों के निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में अभी तक मल्टीप्लेक्स नहीं हैं, वहां नए मल्टीप्लेक्स खोलने और जहाँ पहले से मल्टीप्लेक्स मौजूद हैं, वहां नए मल्टीप्लेक्स के निर्माण को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी या अन्य सहयोग एवं सहायता के लिए, किसी भी कार्य दिवस में सहायक आयुक्त राज्य कर, खण्ड-01, कानपुर देहात (प्रभारी मनोरंजन कर), अकबरपुर तहसील परिसर भवन के द्वितीय तल पर स्थित राज्य कर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें