जनपद  में पुलिस  के निर्देशन में सर्किलवार बैंक, एटीएम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया ।

 कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, बैंकिंग व्यवस्था की सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिनांक 02 फरवरी, 2026 को जनपद के समस्त सर्किलों में एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों के थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी तथा क्षेत्रीय पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में स्थित समस्त बैंकों, एटीएम काउंटरों एवं आसपास के क्षेत्रों में गहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बैंकों/एटीएम में तैनात सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अलार्म सिस्टम की जाँच, एटीएम कक्षों की लाइटिंग व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा संबंधी उपकरणों का सत्यापन किया गया। साथ ही, बैंक/एटीएम परिसरों एवं आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जाँच की गई तथा संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की गई। अभियान के दौरान थाना प्रभारीगण एवं क्षेत्रीय पुलिस बल द्वारा बैंक प्रबंधकों/कर्मचारियों तथा सुरक्षा गार्डों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए, जिसमें संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने, रात्रि में अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा आपातकालीन स्थिति में डायल-112 का उपयोग करने जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार के चेकिंग अभियान को निरंतर जारी रखा जाए तथा बैंकिंग क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को रोकने के लिए पूर्ण सतर्कता बरती जाए। जनपद पुलिस की यह पहल जनता की सुरक्षा एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जनता से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि/व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 112 पर सूचना प्रदान करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें